नेहा धूपिया ने कहा- "लड़की एक साथ 5 बॉयफ्रैंड रख सकती है, उसकी मर्जी"- हो गईं जमकर ट्रोल
एमटीवी के शो 'रोडीज रिवोल्यूशन' सीजन को जज कर रहीं नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें झूठी फेमिनिस्ट कहने से लेकर गालियां तक बरसा रहे हैं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में नेहा ने एक लड़की का पक्ष लेते हुए कहा कि - लड़की 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो ये उसकी च्वॉइस है कि वो किसके साथ घूमे।
शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे। इसी बात को सुन नेहा भड़क गईं और लड़के को बहुत भला बुरा कहा।

नेहा ने कहा- 'ये जो तुम क्या बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात.. ये उसकी च्वॉइस है कि वो किसके साथ घूमे। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।'


Click it and Unblock the Notifications











