..................... Neha Dhupia slams Yesudas’ remarks against girls wearing jeans - Hindi Filmibeat

येसुदास का नाम लेते ही बिफर पड़ीं नेहा धूपिया

एक बार फिर से भारत की पूर्व मिस इंडिया और ग्लैमरस अदाकारा नेहा धूपिया चर्चा में हैं। वजह है गायक येसुदास का जींस बयान, जिसके बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा कि जो लोग महिलाओं के जींस पहनावे पर कमेंट करते हैं उनकी सोच में खोट में हैं। दुनिया आज कहां से कहां निकल गई है और ऐसे लोग अपनी पिछड़ी मानसिकता से ना केवल लोगों को गुमराह कर रहे हैं बल्कि ऐसे लोग समाज और देश की प्रगति में बाधक भी है।

शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को, खोट महिलाओं के इस पहनावे में नहीं, बल्कि उस व्यक्ति की सोच में होती है जो उनके कपड़ों के बारे में टिप्पणी करता है। मालूम हो कि जाने-माने गायक येसुदास ने दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर त्रिवेन्द्रम में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘महिलाओं को जींस पहनकर दूसरों को परेशानी में नहीं डालना चाहिए..।'

सेक्स और शाहरूख को बेचने वाली नेहा ने किया 'जूली 2' से इंकार

जिसके बाद नेहा धूपिया का यह बयान सामने आया है। फिल्मी दुनिया में सेक्स और शाहरूख को बेचने वाली नेहा धूपिया इन दिनों फिल्म इक्कीस तोपों की सलामी को लेकर चर्चा में हैं।इसमें वह फिल्मोद्योग में काम पाने के लिए हाथ-पांव मार रही नवोदित अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं।

असल जिंदगी में संघर्ष करने वालीं नेहा ने कहा, "यह एक सतत प्रक्रिया है। हर कोई संघर्ष कर रहा है, फिर चाहे यह ऊपर बैठे लोग हों या नवोदित कलाकार। फिलहाल नेहा ने कहा, "मैं जो एक काम हमेशा से करना चाहती थी, वह है फिल्म निर्माण। मैं भविष्य में फिल्म निर्माण पर विचार रही हूं। मैं फिल्में बनाना चाहती हूं।"

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/G8m_AfXC-T8?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X