सेक्सी शब्द में क्या बुराई हैः नेहा धूपिया
सेक्सी शब्द के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा के बयान से शुरू हुई बहस में आब बॉलीवुड की नेहा धूपिया शामिल हो गईं। नेहा का कहना है कि किसी को सेक्सी पुकारे जाने में कुछ भी गलत नहीं है, अगर इसे सही तरीके के साथ किया गया हो कहा जाए।
नेहा ने कहा, मुझे किसी को सेक्सी पुकारे जाने में कुछ भी गलत नहीं लगता। अगर मुझे कोई सेक्सी, कूल या हॉट कहता है तो इसमें क्या गलत है, लेकिन हां, मुझे तब जरूर बुरा लगता है कि जब कोई इसे गलत तरीके से कहता है।
नेहा ने कहा, की एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे कहा जाता है कि आपकी सेक्सी है। अगर यह मुझे मेरी फिल्म के लिए कहा जाता है तो मुझे बुरा नहीं लगता, लेकिन उस वक्त बुरा लगता है, जब लोग फिजूल में मेरे लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
नेहा ने राहुल गांधी के लिए भी कहा कि, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी खूबसूरत शख्सियत के मालिक हैं, लेकिन वह अपनी दाढ़ी को हमेशा सफाचट रखेंगे तो और अच्छे दिखेंगे। वैसे मेरा यह संदेश सभी पुरुषों के लिए है।
नेहा फिल्म मैक्जिमम में नसीरुद्दीन शाह और सोनू सूद के साथ नजर आएंगी। वैसे उन्हें अपनी आने वाली फिल्म रफ्तार से भी काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी हैं।


Click it and Unblock the Notifications