नेहा को मिलेगा सपनों का राजुकुमार!

नेहा धूपिया जिन्होंने फिल्म कयामत से अपने करियर की शुरुआत की थी आजकल अपने सपनों के राजकुमार को लेकर काफी चिंतित हैं। फिल्म इंडस्ट्री में नेहा को पूरे 10 साल हो गये हैं और अभी तक नेहा को अपने सपनों का राजकुमार नहीं मिला है। नेहा धूपिया का कहना है कि जब उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिलेगा तो वो शादी के लिए हां कर देंगी। नेहा धूपिया का कहना है कि जब तक सही इंसान ना मिले तब तक शादी के बारे में वो सोचना नहीं चाहती हैं। नेहा धूपिया के रिश्तेदार हालांकि नेहा की शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं। लेकिन अभी नेहा को सपनों का राजकुमार नहीं मिला है और वो उसका इंतजार करना चाहती हैं।

नेहा धूपिया ने को हाल ही में इडस्ट्री में 10 साल पूरे हुए हैं। साल 2003 में नेहा ने इंडस्ट्री में कदम रखा था और अब जाकर वो खुद को इंडस्ट्री में स्टेबल महसूस करती हैं। लेकिन अभी भी नेहा को यूं लगता है कि वो इंडस्टी में जैसे नयी ही हैं। नेहा का माना है कि जिंदगी में हर किसी को एक परफेक्ट इंसान की जरुरत होती है। और जब तक वो इंसान नहीं मिल जाता हमें इतंजार करना चाहिए। किसी भी चीज को लेकर इतनी जल्दी नहीं करनी चाहिए।

नेहा धूपिया जैसी वैसे कई एक्ट्रेसेस हैं इस इंडस्ट्री में जो कि अपने मिस्टर राइट को लेकर परेशान हैं चाहे वो बिपाशा बासु हों या फिर रानी मुखर्जी या प्रिंयका चोपड़ा सभी को अपनी जिंदगी में मिस्टर राइट का इंतजार है लेकिन इन्हें भी मिस्टर राइट नहीं मिल रहा है। वैसे तो इन सुंदरियों से शादी करने को इंडस्ट्री के कई लोग तैयार हैं लेकिन इनके दिल को कौन भाता है ये सोचने वाली बात है। फिल्हाल अब नेहा धूपिया की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर है क्योंकि खुद नेहा धूपिया ने कहा है कि वो अपने लिये सपनों का राजकुमार ढूंढ रही हैं। तो इंतजार करिये कि कब नेहा धूपिया की शादी की खबर आपके कानों में पड़ती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X