8 साल तक नेहा धूपिया के पीछे पड़े रहे थे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने पर एक्ट्रेस ने की थी शादी के लिए 'हां'

Neha Dhupia And Angad Bedi Love Story: नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जनवरी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्म में भी काम किया है। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में अंगद बेदी के साथ में गुरुद्वारे में इंटीमेट वेडिंग कर ली थी। हालांकि इससे पहले कई साल तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था।

Neha Dhupia Angad Bedi

शादी के 6 महीने में हुई थी बेटी

अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने अचानक से शादी की थी और इसके बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा हैरान रह गए थे। शादी के सिर्फ 6 महीने के बाद ही दोनों ने बेटी का स्वागत किया था। जिसकी वजह से कपल का रिश्ता काफी ज्यादा सुर्खियों में आया था।

8 साल तक नेहा के पीछे पड़े रहे थे अंगद

लेकिन कुछ वक्त पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अंगद बेदी ने खुलासा किया कि वह नेहा के पीछे 8 साल तक पड़े रहे। उन्होंने बताया कि किस तरीके से प्रेगनेंसी की वजह से उनकी शादी हुई। अंगद बताते हैं कि यह नेहा के लिए उनकी फिलिंग्स सालों तक एक तरफा ही रही थी और 8 साल तक नेहा के पीछे वह भागते रहे। लेकिन कभी भी नेहा ने हां नहीं की थी।

नेहा धूपिया करना चाहती थी करियर पर फोकस

अंगद बेदी ने आगे बात करते हुए कहा कि नेहा बहुत ज्यादा बिजी रहती थी और वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। इसी के चलते वह किसी भी रिश्ते के चक्कर में नहीं पढ़ना चाहती थी। लेकिन अंगद ने बताया कि वह पहली नजर में ही नेहा को प्यार कर बैठे थे।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की पहली मुलाकात

अंगद बेदी खुलासा करते हैं कि नेहा धूपिया से उनकी पहली मुलाकात जिम में हुई थी तब एक्ट्रेस ट्रेडमिल पर रनिंग कर रही थी। अंगद पीछे खड़े होकर नेहा को नोटिस कर रहे थे। जब नेहा ने अंगद को हां नहीं कहा तब अंगद ने उनकी मम्मी के साथ में बॉन्ड बना लिया। रिश्ते के लिए अभिनेत्री के माता-पिता तो मान गए थे लेकिन नेहा ने अंगद को सालों तक इंतजार करवाया था।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के अनुसार अभिनेत्री की प्रेगनेंसी उनके रिश्ते के लिए टर्निंग पॉइंट रहा। नेहा ने बताया कि "भगवान का शुक्र है कि हम पैरेंट बने। हमारी बेटी हमारे रिश्ते के लिए ब्लेसिंग बन कर आई। वरना तो इधर-उधर नजरे मारते रहते। जिस प्यार की तलाश आपको थी वह तो आपके सामने ही खड़ा था। लेकिन हम हमेशा दूर तक नजरे घूमते रहते हैं और अंगद पूरा समय मेरे साथ में था। हमारी बेटी हमें साथ में लेकर आई क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी इसीलिए हमें शादी करनी पड़ी। पूरा यूनिवर्स पहले अंगद फिर मेरे और फिर हमारे साथ में आया।"

Read more about: neha dhupia angad bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X