हीरो से पहले मुझे शूटिंग पर खाना खाने नहीं देते थे- नेहा धूपिया ने किया बड़ा खुलासा
नेहा धूपिया उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो बेबाकी से अपनी राय और बात रखने में यकीन रखती हैं। फिल्मों के लिहाज से नेहा केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट कर रही हैं। कुछ समय पहले उन्हें विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु में एक खास भूमिका निभाई।
इसके साथ वह अपने खुद के टॅाक शो के कारण भी लगातार खबरों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

जहां पर उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लिंगभेद का सामना करने की बात की है। और खुद का अनुभव साझा किया है। बता दें कि नेहा ने भी अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी, इसके बाद हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमाने की कोशिश की।


Click it and Unblock the Notifications