..................... Neha Dhupia | Refuses | Julie 2 | Does not Want | Expose Too Much | नेहा धूपिया | जूली 2 | बोल्ड दृश्यों से तौबा - Hindi Filmibeat

नेहा धूपिया ने की बोल्ड दृश्यों से तौबा

Neha Dhupia
अपनी फिल्मों में बोल्ड किरदारों और अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया अगर यह कहें कि अब वो बोल्ड किरदारों में नजर आयेंगी तो थोड़ा पचाना मुश्किल होगा लेकिन ऐसा हुआ है। नेहा धूपिया ने अब बोल्ड किरदारों से हाय-तौबा कर ली है।

आपको याद होगा साल 2004 में आयी फिल्म जूली। जिसमें नेहा ने बेहद ही ग्लैमरस किरदार निभाया था। नेहा ने इस फिल्म में सारी हदें पार कर दी थीं लेकिन इस के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक शिवदासानी इसका सीक्वल प्लान कर रहे हैं और एक बार फिर वे नेहा को दोहराना चाहते हैं, लेकिन नेहा ने इस बार 'जूली' बनने से इंकार कर दिया है।

नेहा ने कहा कि वो अब इस तरह के रोल नहीं करेंगी जिसमें सिवाय एक्सपोज के और कुछ ना हो। वो अब दमदार रोल करना चाहती हैं। सीक्वल में भी बेहद बोल्ड सीन रखे जाएंगे। लेकिन दीपक को किसी और अभिनेत्री को लेना होगा क्योंकि नेहा अब इस तरह के बोल्ड सीन करने के पक्ष में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X