नेहा ने कैलाश खेर के साथ रिकॉर्ड किया अपना पहला गाना
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया भले ही एक्टिंग में अब तक कोई कमाल ना दिखा पाई हों लेकिन अब वह सिर्फ और सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। बहुत जल्द वह अपने प्रशंसकों के बीच में एक नये लुक में दिखाई देंगी। नेहा धूपिया ने हाल ही में सिंगर कैलाश खेर के साथ एक गाने की रिकॉर्डिंग की है।
नेहा इस गाने की रिकॉर्डिंग के बाद से बेहद खुश हैं, वह कहती हैं कि मैं काफी लकी हूं जो मुझे अपने पहले गाने की रिकॉर्डिंग के लिए कैलाश खेर जैसे गायक के साथ काम करने का मौका मिला। मैं इस गाने के प्रदर्शन को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैं काफी लकी हूं क्योंकि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए सिंगिंग चांस पाना इतना आसान नहीं है।
नेहा अपनी आने वाली फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' में 'मुन्नी डॉन' का किरदार निभा रही हैं। बॉलीवुड में इस तरह के कैरेक्टर्स अभिनेत्रियों के लिए आमतौर पर नहीं लिखे जाते। पर नेहा इस मामले में शुरू से प्रयोगधर्मी रही हैं। उन्होने काफी अलग-अलग कैरेक्टर्स किये हैं हालांकि अभी तक बॉलीवुड में उनकी इमेज एक सेकेंड क्लास अभिनेत्री की ही है।


Click it and Unblock the Notifications