3 फिल्‍मों के साथ धमाका करने को तैयार नेहा धूपिया

Neha Dhupia
शॉपिंग करते वक्‍त जब किसी लड़की की नज़र लिपस्टिक, पॉवडर, फेसपैक, क्रीम, आदि पर पड़ती है, तो वो एक बार उसकी तरफ देखती जरूर है, लेकिन पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड की सेंसेशनल एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया इन आदतों से काफी हद तक अलग हैं। नेहा को मेकअप किट की जगह कपड़े और खासकर फुटवियर्स खरीदना बेहद पसंद है।

अपनी लाइफस्‍टाइल के बारे में बताते हुए नेहा धूपिया ने वनइंडिया से कहा कि अगर उन्‍हें मौका मिला तो साउथ की फिल्‍में जरूर करेंगी। स्‍टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ लाइफस्‍टाइल द्वारा जारी किये गये 'इनर सर्किल प्‍लेटिनम क्रेडिट कार्ड' की लांचिंग के मौके पर हुई इस मुलाकात में नेहा धूपिया ने अपनी पसंद-नापसंद हमारे साथ शेयर कीं।

बातचीत में नेहा धूपिया ने बताया कि उन्‍हें बैंगलूरु से बेहद प्‍यार है और जब भी उन्‍हें मौका मिलता है वह यहां जरुर आती हैं। नेहा ने कहा कि बैंगलूरू का खाना, यहां के लोग और खासकर यहां का मौसम उन्‍हें बेहद पसंद हैं। दक्षिण भारतीय फिल्‍मों के बारे में पूछने पर नेहा ने कहा कि वे साउथ इंडियन फिल्‍मों में जरूर एक्टिंग करना चाहेंगी बशर्ते फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट में दम होना चाहिए। नेहा ने कहा कि जबतक उन्‍हें स्क्रिप्‍ट पसंद नहीं आती, वो फिल्‍म साइन नहीं करतीं।

अपनी छरहरी काया और बिंदास अंदाज से लाखों के दिलों पर राज करने वाली नेहा धूपिया ने अपनी आने वाली फिल्‍मों के बारे में भी बातचीत की। नेहा ने बताया कि दिसंबर में उनकी फिल्‍म 'पप्‍पू कांट डांस साला' आ रही ह‍ै। इस फिल्‍म में नेहा के को-स्‍टार विनय पाठक हैं। इसके अलावा अपनी आगामी फिल्‍मों के बारे में बताते हुए नेहा ने कहा कि अगले साल उनकी 'रफ्तार' और 'मैक्सिमम' नामक दो और फिल्‍में आने वाली है। नेहा ने बताया कि रफ्तार में उनके साथ इमरान हाशमी और मैक्सिमम में सोनू सूद के साथ काम कर रही हैं।

जब हमने कास्टिंग काऊच पर सवाल किया तो नेहा ने अचानक चुप्‍पी साध ली। फिर बोलीं इस विषय पर वो कुछ बोलना नहीं चाहेंगी। नेहा ने अपने फिगर और फिटनेस का राज योग और जिम बताया। नेहा धूपिया ने बताया कि खाने में उन्‍हें शाकहारी भोजन पसंद है और खासतौर पर हरी सब्जियां। बताते चलें कि नेहा धूपिया वर्ष 2002 में मिस इंडिया के खिताब से नवाजी़ गईं थी और 2003 में कयामत नामक फिल्‍म से उन्‍होंने बॉलीवुड में इंट्री की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X