थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' में प्रेग्नेंट कॉप बनी दिखेंगी नेहा धूपिया, सेट से शेयर की फोटो
रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी ने ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ अपनी आगामी डायरेक्ट-टू-डिजिटल थ्रिलर, 'ए थर्सडे' से एक गर्भवती पुलिसवाले के रूप में नेहा धूपिया के बहुप्रतीक्षित लुक को आखिरकार रिलीज किया है। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित, यह फिल्म 'ए थर्सडे' गुरूवार को होनेवाली अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित है।
नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर अपना खुद का लुक साझा करते हुए लिखा, "Bridging the gap between real and reel life 🤰 thank you for giving me all the support and believing in us 🤰 this ones for all the mamas in the making ... we make us stronger ❤️

नेहा धूपिया फिल्म में एसीपी कैथरीन अल्वारेज़ नामक एक गर्भवती पुलिसवाले की भूमिका निभाएगीं। वह बॉस लेडी बनने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। फिल्म एक बुद्धिमान प्ले स्कूल शिक्षक की कहानी को समेटे हुए है, जो 16 बच्चों को बंधक बना लेता है।
थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी और माया सराओ जैसे स्टार कास्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'ए थर्सडे' का निर्माण आरएसवीपी मूवीज और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।
फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित यामी ने कहा, "ए थर्सडे उन स्क्रिप्ट्स में से एक है जिन्हें आप ठुकरा नहीं सकते। बेहज़ाद ने किसी भी महिला नायक के लिए सबसे मजबूत पात्रों में से एक लिखा है। मेरा किरदार नैना उग्र और प्यारी दोनों है। आरएसवीपी और मेरे बीच काम का एक अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उनके साथ फिर से वापसी करना का इंतजार कर रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












