FHM के कवर पेज पर सेक्सी नेहा धूपिया

नेहा धूपिया.. जिनका नाम लेते ही आंखों के सामने एकदम से हॉट बाला का चेहरा घूम जाता है, अपने पुराने अंदाज में वापस आ गयी हैं। पूर्व मिस इंडिया ने पिछले कुछ समय से हॉट अंदाज छोड़कर कॉंमेडी का राग अलापना शुरू कर दिया था। तो लगने लगा था कि नेहा अब अपने हॉट लुक से तौबा कर बैठी हैं लेकिन नहीं नेहा मैडम अपने पुराने रूप में वापस आ गयी हैं। मैडम ने एक बार फिर से अपना हॉट जलवा इस कदर बिखेरा है कि जिेसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायें।

नेहा धूपिया ने एफएमएच मैगजीन के कवर पेज के लिए बेहद ही हॉट अंदाज में फोटोशूट करवाया है। यह एडीशन इस बार यानी की फरवरी माह में आपको दिखायी देगा। नेहा ने अपने इस कवर पेज के लिए नाम मात्र के कपड़े पहने हैं। शायद नेहा यह जताना चाह रही हैं कि उनमें अभी भी सेक्स अपील बाकी है जिनके चलते वो आज की तारिकाओं को मात दे सकती हैं।

मालूम हो जूली जैसी हॉट फिल्म देने वाली नेहा धूपिया लंबे अरसे से फिल्मों में सक्रिय जरूर हैं लेकिन उन्हें आशातीत सफलता मिल नहीं पायी। जबकि उनके बाद की अभिनेत्रियां उनसे बहुत आगे निकल गयीं।

फिलहाल इस समय नेहा धूपिया को आप कलर्स चैनल के नये कॉमेडी शो नौंटकी में देख सकते हैं। नेहा इस शो में जज की भूमिका में हैं। नेहा पहले भी कई बार हॉट और टॉपलेस फोटो शूट करा चुकी हैं जिसके लिए वो कई लोगों की आलोचनाओं का केन्द्र भी रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X