Pics: नेहा धूपिया ने करवाया प्रेगनेंसी में फोटोशूट, 9 महीने के बेबी बंप के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत
अभिनेत्री नेहा धूपिया आजकल अपनी प्रेगनेंसी का आखिरी महीना इंजॉय कर रही हैं। लेकिन इस दौरान, नेहा धूपिया काम करना भी इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक मशहूर मैगज़ीन के कवर के लिए फोटोशूट किया। इस फोटोशूट में नेहा धूपिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आईं। इन तस्वीरों में नेहा धूपिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। नेहा धूपिया की ये तस्वीरें, उनकी स्टाईलिस्ट देवांशी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
नेहा धूपिया इस समय अपन घर में एक और नन्हें से मेहमान का इंतज़ार कर रही हैं। हाल ही में वो अपनी बेटी मेहर के साथ उनकी नन्हीं सी बेस्ट फ्रेंड और सोहा अली खान की बेटी इनाया नाउमी खेमू के जन्मदिन की पार्टी में दिखाई दी थीं।

मेहर और इनाया बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वहीं दूसरी तरफ, नेहा धूपिया अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी से जुड़े अपडेट और मूड शेयर करती रहती हैं। नेहा धूपिया लगातार अपने फैन्स के साथ अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यहां देखिए नेहा धूपिया का ये खूबसूरत प्रेगनेंसी फोटोशूट।

खूबसूरत सी साड़ी में नेहा
इस तस्वीर में नेहा धूपिया बेहद खूबसूरत सी साड़ी में लिपटी दिखाई दे रही हैं। नेहा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ बॉडी पॉज़िटिव का हैशटैग लगाया है। नेहा धूपिया उन हीरोइनों में से हैं जिन्होंने Body Positivity पर खुलकर बात की है। उन्होंने महिलाओं को स्वस्थ रहने और योग करने को लेकर भी कई बार टिप्स शेयर किए हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए अकसर ही फैन्स से जुड़ी रहती हैं।

टीम को दिया धन्यवाद
अपने पोस्ट में नेहा ने अपनी टीम को भी धन्यवाद दिया है। नेहा के लुक को इस फोटोशूट के लिए तैयार किया देवांशी तुली ने। उनकी तस्वीरों पर उनके दोस्तों ने उनकी जमकर तारीफ की।

फैन्स ने भी की नेहा की तारीफ
नेहा धूपिया के फैन्स ने भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी ढेरों तारीफें की। वहीं कुछ ने नेहा के आने वाले मेहमान के लिए ढेर सारी दुआएं की। फैन्स इस बात पर भी चर्चा करते दिखे कि नेहा को बेटी होगी या बेटा। कई फैन्स का कहना था कि चूंकि नेहा के पास मेहर जैसी प्यारी सी बिटिया है तो अब उनके घर बेटे को आना चाहिए।

खुद के साथ की थी पूल पार्टी
हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने ही साथ एक पूल पार्टी की थी। नेहा का कहना था कि दो लोग पार्टी के लिए काफी हैं इसलिए वो ये पार्टी कर रही हैं। इस दौरान नेहा धूपिया एक काले रंग के स्विमसूट में पूल के किनारे आराम करती नज़र आई थीं।

प्रेगनेंसी में काम खो दिया
नेहा धूपिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट केवल इसलिए चले गए थे क्योंकि वो प्रेगनेंट थीं। हालांकि, इसी बीच नेहा ने एक वेब सीरीज़ पूरी की जिसमें वो एक प्रेगनेंट पुलिस ऑफिसर की ही भूमिका में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











