मैक्सिमा के कवर पेज नेहा की सेंसेशनल तस्वीर
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैक्सिमम' की हॉट एक्ट्रेस नेहा धूपिया की बहुत ही सेंसेशनल तस्वीर मैक्सिमा के कवर पेज पर पब्लिश हुई है। इस तस्वीर को देखकर एक बार फिर से जूली की नेहा की यादें ताजा हो आईं।
नेहा ने आज ही ट्वीटर पर अपनी मैक्सिमा मैगजीन के कवर पेज की तस्वीर डाली है। इस तस्वीर के साथ मैक्सिमा के लिए किए जा रहे फोटोशूट के दौरान नेहा द्वारा कहे गए एक कमेंट को भी छापा गया है कि "इस फोटोशूट में मेरे चहरे और मेरे जिस्म को बोलने दो"

ज्ञात हो कि नेहा से पहले जून 2012 में ईशा गुप्ता और फरवरी 2012 में नर्गिस फाकरी की तस्वीर मैक्सिमा के कवर पेज पर पब्लिश हुई थी।
जूली फिल्म से नेहा ने एक हॉट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था उसके बाद शीशा में भी उन्होने जमकर अंग प्रदर्शन किया। उसके बाद से नेहा धूपिया काफी समय तक छोट किरदारों में ही नज़र आईं। हाल ही में उनकी फिल्म मैक्सिमम रिलीज हुई है जिसमें सोनू सूद और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











