ससुर के निधन के बाद इवेंट में नेहा धूपिया का ग्लैमरस अंदाज, काला बैंड बांधकर जताया शोक

Jio MAMI Mumbai Film Festival 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनका परिवार इन दिनों घर के मुखिया बिशन सिंह बेदी के निधन के शोक में है। बिशन सिंह बेदी के अंतिम संस्कार में नेहा और अंगद सदमे में दिखाई दिए। हालांकि वर्क कमिटमेंट के चलते हाल ही में नेहा जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 को होस्ट करने के लिए काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंची।
हालांकि इस दौरान भी वो अपने ससुर के शोक को भूली नहीं थीं। इस फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकरों ने शिरकत की। इस मेगा इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, करीना कपूर जैसे कई स्टार्स ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।
वहीं, नेहा धूपिया इस इवेंट में रेड कारपेट पर नजर नहीं आईं, लेकिन उन्होंने भी मामी फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इस ग्रैंड इवेंट को ओपनिंग नाइट पर होस्ट भी किया और साथ ही अपने ससुर बिशन सिंह बेदी को इवेंट में इस तरह से श्रद्धांजलि दी।
जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने ससुर और इंडियन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहा ने अपने ससुर को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने बांह पर एक काली पट्टी बांधी थी। बता दें कि खेल की दुनिया में खिलाड़ी किसी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
ससुर बिशन सिंह बेदी के निधन पर नेहा धूपिया ने उन्हें याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा 'ये बिल्कुल पापा के अल्टीमेट स्पिन बॉल की तरह था, जिसे हमने आते हुए नहीं देखा। हम दुख और सदमे में डूबे हुए हैं, लेकिन हमें ये बात सुकुन देती है कि उन्होंने एक शानदार, निडर और प्रेरणा देने वाली जिंदगी को जिया है'। इसके आगे उन्होंने लिखा 'हमें उन सभी लोगों के संदेशों ने हिम्मत दी है, जो पब्लिक और पर्सनली मिले। यह देखकर खुशी होती है कि उन्होंने अपने जीवन में कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया।


Click it and Unblock the Notifications














