'डीयर फ्रेंड हिटलर' के लिए बेकरार नेहा धूपिया

राकेश रंजना कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मई में क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समाप्त होने के बाद प्रदर्शित होने की सम्भावना है। धूपिया ने कहा, 'मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थी और इसमें मैंने खुद अपने सामने चुनौती रखी है।' वह मकाऊ में एक मनोरंजन केंद्र 'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के प्रचार के लिए पहुंची थीं।
फिल्म में धूपिया ने ईवा ब्रॉन की भूमिका निभाई है और रघुवीर यादव एडोल्फ हिटलर के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के बिना गीतों वाले अंतर्राष्ट्रीय संस्करण जर्मन, फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में प्रदर्शित होंगे। धूपिया कहती हैं, मैं ईवा ब्रॉन की भूमिका में हूं जो हमेशा से रहस्यमयी रही है। यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण भूमिका है लेकिन मैं कह सकती हूं कि मैं अपनी आंखों से खुद को अभिव्यक्त करूंगी। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है।
वैसे भी नेहा ने फिल्मों में अपने पांव जमाने की बेहद कोशिश की, जूली, कयामत और फंस गये रे ओबामा जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाने वाली नेहा को फिलहाल एक बड़ी और सफल फिल्म की दरकार है। इसलिए वो अपनी इस फिल्म के लिए रात-दिन प्रमोशन में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











