दोबारा मां बनीं नेहा धूपिया, अंगद बेदी ने खूबसूरत तस्वीर के साथ शेयर की गुड न्यूज़
नेहा धूपिया ने रविवार की सुबह एक बेटे को जन्म दिया है और अंगद बेदी ने दोबारा पिता बनने की खुशी फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। अंगद बेदी ने नेहा के मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - आज ऊपरवाले ने हमें एक बेटे से नवाज़ा है। नेहा और हमारा बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
अंगद ने आगे लिखा - हमारी मेहर अब बेबी का टैग, अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। वाहेगुरू मेहर करे। नेहा ने बड़ी ही हिम्मत से ये सारे दिन काटे हैं। अब हम चार मिलकर इस सफर को यादगार बनाएंगे।

गौरतलब है, नेहा धूपिया और अंगद बेदी काफी सालों से बेस्ट फ्रेंड्स थे। 2018 में दोनों ने बिल्कुल सादे पारिवारिक समारोह में शादी कर ली थी जिसके कुछ महीनों बाद ही उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ था। अब 2021 में नेहा ने अपने परिवार को पूरा करते हुए एक बेटे को जन्म दिया है।

खुद के साथ की पार्टी
नेहा धूपिया ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, खुद के साथ पार्टी करने की ठानी और उन्होंने स्विमिंग पूल के पास आराम फरमाते हुए इंजॉय किया। नेहा ने अपनी इस पार्टी की ढेर सारी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा - पार्टी के लिए दो ही लोग काफी हैं।

करवाया शानदार फोटोशूट
वहीं नेहा धूपिया ने प्रेगनेंसी के दौरान, एक मैगज़ीन के लिए शानदार फोटोशूट भी करवाया जहां वो एक साड़ी में लिपटी नज़र आईं। नेहा धूपिया 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में आई थीं। करियर के शुरूआती दिनों में नेहा को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

काम खोना पड़ा
नेहा धूपिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें काफी काम से हाथ धोना पड़ा। लोग उन्हें लेकर काम नहीं करना चाहते थे क्योंकि वो प्रेगनेंट थीं। नेहा का कहना है कि काफी समय हो चुका है और ये सारी चीज़ें बदलनी चाहिए।

प्रेगनेंसी ग्लो से फैन्स
नेहा धूपिया की तस्वीरों में उनका प्रेगनेंसी ग्लो देख फैन्स और दोस्त उनकी काफी तारीफें कर रहे थे। फैन्स नेहा को दुआएं दे रहे थे कि मेहर के बाद अब उनके घर एक बेटा आए।

नेहा और अंगद को बधाई
अंगद बेदी ने प्रेगनेंसी के दौरान, नेहा धूपिया का पूरा ख्याल रखा है। जबकि इसी दौरान, अंगद और नेहा दोनों ही अलग अलग समय पर कोरोना पॉज़िटिव थे। नेहा और उनका बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नेहा और अंगद के घर आई ढेर सारी खुशियों के लिए उन्हें बधाई।


Click it and Unblock the Notifications











