नेहा धूपिया ने करवाएंगी बट्स का इंश्योरेंस
बॉलीवुड हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के बाद अब एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने सेक्सी बट्स का इंश्योरेंस करवाने का फैसला किया है।
इस इंश्योरेंस का जिम्मा एक अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनी ने लिया है। इस कंपनी ने नेहा धूपिया की कई फिल्में देखने के बाद फैसला किया कि नेहा धूपिया को भी अपने सेक्सी बट्स का इंश्योरेंस करवा लेना चाहिए।
आपको बता दें कि इस इंश्योरेंस कंपनी ने ही हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के बट का भी इंश्योरेंस किया है। बॉलीवुड केवल जॉन अब्राहम ही थे जिन्होंने सबसे पहले अपने बट्स का इंश्योरेंस 10 करोड़ रुपए में करवाया था। इससे पहले साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आवाज का इंश्योरेंस करवा चुके हैं।
हॉलीवुड में इस तरह के इंशोरेंस का प्रचलन काफी समय पहले से ही है लेकिन अब यह चलन बॉलीवुड में भी जोर पकड़ रहा है। जेनिफर लोपेज, जर्मनी की मॉडल हेडी क्लम, क्लॉडिया शिफर और डेविड बेकहम ने भी अपने अलग अलग बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवाएं हैं।


Click it and Unblock the Notifications