'मिस इंडिया बनने से कुछ नही होता'

धूपिया ने बातचीत में कहा, "भले ही आपके नाम के साथ किसी सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब दर्ज हो लेकिन इससे बॉलीवुड की राह आसान नहीं होती। अपने आप को साबित करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होती है। मुझे खुद अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।"
नेहा ने वर्ष 2002 में मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रीट' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
इस वर्ष धूपिया की पांच फिल्में आ रही हैं। जिनमें 'पेइंग गेस्ट', 'पप्पू कांट डांस साला', 'रात गई बात गई', 'रफ्तार', 'दे धना दन' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications