नेहा धूपिया बनी 'बैक रो डांसर'
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया आजकल वास्तविक किरदारों को पर्दे पर निभा रही है। इसी कड़ी में उनकी आगामी फिल्म 'पप्पू कांट डांस साला' का नाम शामिल हो गया है। इस फिल्म मे नेहा एक ऐसे डांसर की भूमिका में है जो पिछली पंक्तियों में डांस करते है।
इस किरदार को निभाने के लिए नेहा काफी रिसर्च कर रही है। वे कई नर्तकियों के साथ मिली। उनकी जिंदगियों से रूबरू हुई। यही नही नेहा ने अपने बालों को भी लाल रंग में रंग दिया है। इसके पीछे उनका कहना था कि उन्हें जितनी भी डांसर मिली सबके बाल लाल रंग मे रंगे हुए थे।
इसके अलावा नेहा ने उनसे च्युइंगम चबाने की कला भी सीख ली है जिसे नर्तकियां डांस के इंतजार करते हुए चबाती रहती है। फिल्म में नेहा अभिनेता विनय पाठक के साथ नजर आएंगी।
नेहा धूपिया पप्पू कांट डांस साला बॉलीवुड विनय पाठक bollywood neha dhupia pappu cannot dance saala vinay pathak


Click it and Unblock the Notifications