मास्क लगाने के लिए कहने पर मैनेजर ने लोहे की रॉड से की महिला की पिटाई- भड़क गईं नेहा धूपिया
कुछ ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं जिससे इंसानियत शर्मसार हो जाती है और ऐसा लगता है कि इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। इस समय ऐसी ही एक घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में घटित हुई है जिसको लेकर सभी काफी गुस्से में हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी इस घटना पर रिएक्ट करते हुए गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल एक वीडियो एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी..
एक महिला को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटते नजर आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिला का कुसूर क्या है? दरअसल उसने इस शख्स से सिर्फ मास्क पहनने के लिए कह दिया था। गौरतलब है कि ये पूरा मामला नेल्लोर के पर्यटन विभाग का है जहां पर एक डिप्टी मैनेजर ने मास्क लगाने के लिए कहने पर एक महिला कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की पिटाई कर दी। ये वीडियो शायद सीसीटीवी कैमरे का है जो कि तेजी से वायरल हो गया और लोग इसपर काफी भड़के हैं।
पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कार्तिक आर्यन ने बोली ये बात- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #KartikAaryan


Click it and Unblock the Notifications