नेहा धूपिया को बेटी के जन्म के लिए मिली बधाईयां, सानिया मिर्ज़ा ने बेटे के साथ डेट की फाइनल
Recommended Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी, माता - पिता बनने का इंतज़ार कर रहे थे और रविवार सुबह, नेहा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नेहा और अंगद ने इस साल एक छोटे से पारिवारिक समारोह में शादी कर ली थी। गुरूद्वारे में हुई इस शादी के बाद से ही खबरें थीं कि नेहा धूपिया प्रेगनेंट हैं।
हाल ही में नेहा के पति अंगद बेदी ने इस बात की पुष्टि की थी कि चूंकि नेहा प्रेगनेंट थीं, ये बात बताना शादी के पहले घरवालों को, कितना मुश्किल हुआ। वहीं नेहा का कहना था कि वो डर गईं थीं कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी इंडस्ट्री ऐसी है। लेकिन छह महीने तक उनका बेबी बंप इतना दिखाई नहीं दिया था जिससे उन्हें आसानी हुई।

नेहा और अंगद ने शादी के कुछ महीनों बाद ही खूबसूरत फोटोशूट के साथ नेहा के प्रेगनेंट होने की खबर का एलान किया था। अब जब इस कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी का स्वागत कर लिया है तो बॉलीवुड से भी जल्दी ही बधाईयों का तांता लग गया -


Click it and Unblock the Notifications