Breaking : नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से की गुपचुप शादी, करण जौहर ने खोला राज

Recommended Video

Neha Dhupia Gets Married to Angad Bedi; Watch Video | FilmiBeat

अभी सोनम कपूर की शादी का खुमार लोगों के दिमाग से उतरा नहीं है कि बी-टाउन की एक और अभिनेत्री ने गुपचुप शादी करके सबको चौंका दिया है। बता दें कि अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अचानक हाल ही में अंगद बेदी से शादी कर ली है।

इस बात की जानकारी सबको तब हुई जब इस सीक्रेट शादी को करण जोहर ने अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर करके सबको इस बात की जानकारी दी। बता दें कि करण जोहर ने नेहा और अंगद की शादी की फोटो शेयर करते हुए उनको और उनके पति अंगद बेदी को मुबारकबाद दी है।

Neha dhupia, angad bedi, karan johar, नेहा धूपिया, करण जौहर, अंगद बेदी

निर्देशक जोहर लिखते है कि मेरी प्यारी दोस्त नेहा धूपिया तुमको और तुम्हारे बेहद टैलेंटेड पति को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी दोनो की फोटो शेयर करते हुए बोला कि आज उन्होने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया है और मेरा सबसे अच्छा दोस्त अंगद मेरा पति बना है। अंगद बेदी का भी ट्वीट है कि मेरी सबसे प्यारी और अच्छी दोस्त अब मेरी पत्नी है।

बता दें कि नेहा धूपिया ने इस बात की जानकारी किसी को कानो कान नहीं होने दी थी और शादी के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की अनाउंसमेंट हुई है।

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की है जो कि खुद एक एक्टर है और हाल ही में उनको सलमाान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में देखा गया था।

फिल्म टाइगर जिंदा है में कमाल का अभिनय करने वाली अंगद बेदी ने कई सीन सलमान खान के साथ किए थे काफी पसंद किए गए थे।

अंगद बेदी की इस फिल्म से काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे और लोगो को फिल्म में उनका अभिनय पसंद आया था। वहीं बात करें नेहा की तो वो काफी समय से फिल्मों से दूर है।

नेहा को काफी दिनो से किसी फिल्म में नहीं देखा गया है पर वो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती है। फिलहाल नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X