शादी के बाद पहली बार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में साथ काम कर रहे हैं नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलीवुड की एक लोकप्रिय जोड़ी - नेहा धूपिया और अंगद बेदी। यह जोड़ी साथ में पहले भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी है। साल 2013 में आयी फिल्म 'रंगीले' और 2014 में आयी फिल्म 'उंगली' में दर्शकों ने इस जोड़ी को साथ में देखा है। आखिरी बार 2014 में यह जोड़ी कैमरे पर दिखायी दी थी। इसके बाद करीब 9 साल बाद एक बार फिर से यह स्टार जोड़ी नजर आने वाली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने लिखी है। हालांकि इस बार कोई लव स्टोरी नहीं बल्कि मजेदार तरीके से रोजमर्रा की जिंदगी को फिल्मी पर्दे पर यह जोड़ी दिखाने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना काल में अपने-अपने घरों में बंद रहकर कैसे समय बिताते थे मैरिड कपल! इस पृष्ठभूमि पर ही बड़े ही मजेदार अंदाज में इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की कहानी लिखी गयी है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में कुछ भी Unreal ना लगे, इसलिए अंगद और नेहा की तरह रियल लाइफ कपल को लेकर ही इस फिल्म को बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अंगद राघवन राव का किरदार निभा रहे हैं और नेहा उनकी ऑन स्क्रीन पत्नी सवी का किरदार निभा रही है।
सूत्रों का कहना है कि शूटिंग के बीच में अंगद और नेहा अपने बच्चों के लिए पूरा समय निकाल रहे हैं। यह जोड़ी शूटिंग फ्लोर पर ही अपने बच्चों को लेकर पहुंच गयी है। शूटिंग का काम भी काफी कम दिनों के अंदर ही पूरा करना होगा, इसलिए बच्चों को अपने साथ फिल्म की शूटिंग पर लेकर ही अंगद और नेहा पहुंच रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शूटिंग फ्लोर पर लगातार बच्चों के साथ दोनों परिवार के साथ समय भी बड़े ही मजेदार अंदाज में बीता रहे हैं। बता दें कि साल 2018 में नेहा धुपिया और अंगद बेदी ने शादी की थी। इसके बाद नवंबर में उनकी बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद से नेहा लगातार छोटे पर्दे और फिल्मों में सक्रिय हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी पिछले साल अपने दूसरा बच्चे के माता-पिता बने। अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जल्द ही नेहा धूपिया और विकी कौशल की अगली फिल्म रिलीज होने वाली है। वहीं अंगद बेदी सलमान खान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications














