अमरीकन टीवी शो में नेहा धूपिया

नेहा को अमरीकन टीवी के हास्य धारावाहिक बालीवुड हीरो में काम करने का मौका मिला है। इसमें नेहा अपनी असल जिंदगी को परदे पर पेश करेंगी यानी वह इनमें बॉलीवुड नायिका का किरदार अदा करेंगी।
'बालीवुड हीरो" नामक यह धारावाहिक अमेरिका के एक लोकप्रिय चैनल पर प्रसारित होगा। तीन कड़ियों वाले इस धारावाहिक में नेहा अलिमा लाखाणी नाम की बॉलीवुड नायिका की भूमिका कर रही हैं। अमेरिकी कॉमेडियन क्रिश कटान इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
गौरतलब है कि नेहा को यह भूमिका उनकी सहेली तबरेज नूरानी के माध्यम से मिली है, जो 'स्लमडॉग मिलियनेअर" फिल्म की लाइन प्रोड्यूसर थीं।


Click it and Unblock the Notifications