क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स होस्ट करेंगी नेहा धूपिया, जानिए क्या बोलीं अभिनेत्री?

By Filmibeat Desk

फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ मिलकर तीसरे 'क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स' (CCA) प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस तीसरे संस्करण को अभिनेत्री नेहा धूपिया की होस्टिंग और भी बेहतरीन बनाएगी। इससे पहले भी नेहा 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' को होस्ट कर चुकी हैं। लेकिन इस बार का पुरस्कार समारोह वह वर्चुअली होस्ट करेंगी।

पुरस्कार समारोह की मेजबानी के लिए उत्साहित नेहा कहती हैं, "मुझे लगता है कि इस साल क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स का तीसरा संस्करण आइकॉनिक होगा क्योंकि एक ही मंच पर मनोरंजन जगत की कई विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

neha dhupia, नेहा धूपिया

मैं ऐसे प्रतिष्ठित मंच की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जहां देश के नामी क्रिटिक्स की जूरी ने पिछले साल के उम्दा कंटेंट को देखा और परखा है।'' दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों की उत्सुकता को बढ़ाते हुए,

इस पुरस्कार समारोह ने सिरीज़, शॉर्ट्स और फीचर्स श्रेणी में सौ से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा की है। 'क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स' 14 फरवरी, रविवार की शाम 6 बजे सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होगा।

फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री काफी समय से किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X