नेहा को गलतियों का अफसोस नहीं
बॉलीवुड की हॉट बेब्स में से एक नेहा धूपिया ने आखिरकार मान ही लिया कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी गलतिया की हैं जिनके कारण उनका फिल्मी सफर आज से बेहतर हो सकता था लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी गलतियों का कोई अपसोस नहीं हैं। वो आज जहां है वहीं खुश हैं। बिना गॉडफादर के नेहा को लोग आज पहचानते तो हैं, यही उनके लिेए काफी है।
वैसे आपको बता दें कि नेहा इन दिनों अपने एक हॉट फोटो शूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। नेहा धूपिया ने एफएमएच मैगजीन के कवर पेज के लिए बेहद ही हॉट अंदाज में फोटोशूट करवाया है। यह एडीशन इस बार यानी की फरवरी माह में आपको दिखायी देगा।
भले ही नेहा कहें कि वो किसी भी अभिनेत्री से कोई मुकाबला नहीं है लेकिन यह फोटोशूट देखकर तो ऐसा लगता नहीं है। फिल्म के जानकार कहते हैं कि इस फोटो शूट से शायद नेहा यह जताना चाह रही हैं कि उनमें अभी भी सेक्स अपील बाकी है जिनके चलते वो आज की तारिकाओं को मात दे सकती हैं।फिलहाल इस समय नेहा धूपिया को आप कलर्स चैनल के नये कॉमेडी शो नौंटकी में देख सकते हैं। नेहा इस शो में जज की भूमिका में हैं। नेहा पहले भी कई बार हॉट और टॉपलेस फोटो शूट करा चुकी हैं जिसके लिए वो कई लोगों की आलोचनाओं का केन्द्र भी रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
