Video: शादीशुदा हसीना ने गैर मर्द के साथ की ऐसी इंटीमेट शूटिंग... वीडियो देख छूट रहे लोगों के पसीने

Neha Bhasin Music Video: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा भसीन आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री को काफी सारे खूबसूरत गाने दे चुकी हैं। हालांकि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी और अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है।
नेहा भसीन अक्सर अपने लुक्स को लेकर काफी ज्यादा ट्रोल भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है और अपने फैन्स के साथ में वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती हुई भी नजर आती है। अब इस बार भी उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा भसीन हाल ही में अपने रिलीज हुए नए गाने फुर्कत पर जीशान खान के साथ में समुद्र किनारे रोमांस करती हुई नजर आई। इसके बाद कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि शादीशुदा होने के बावजूद वह गैर मर्द के साथ ऐसे रोमांस कैसे कर सकती हैं। कुछ लोगों ने उन्हें इसी के चलते ट्रोल भी किया।
सिंगर नेहा भसीन ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "फुर्कत (जुदाई) कभी तो आपने भी महसूस की होगी।" सिंगर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी इस पर कमेंट किया है। लोगों द्वारा उनके इस गाने को भी काफी ज्यादा प्यार दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











