वर्कआउट के बाद हसीना ने दिखाया फीगर तो उड़ी खिल्ली, लोग बोले- ये जिम के अंदर छोले भटूरे खाती है...

Neha Bhasin Troll: सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा भसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा भसीन गानों से ज्यादा आए दिन अपने हॉट और बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से नेहा भसीन को हाल ही में पैपराजी मे बर्कआउ के बाद स्पॉट किया। हालांकि हसीना को इस दौरान सोशल मीडिया पर जोरों से ट्रोल किया जा रहा है।
नेहा भसीन के इस वीडियो की बात करें तो वो वर्कआउट के बाद स्पॉट हुई हैं। इस दौरान नेहा भसीन के पोस्ट वर्कआउट लुक के बाद उनका बॉडी फैट दिखने के कारण नेटिजंस ट्रोल कर रहे है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नेहा ने इस दौरान खुलकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट भी की है।
सोशल मीडिया यूजर्स नेहा भसीन को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि ये जिम भी छोले भटूरे खाती है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "सिर्फ फैशन दिखाने के लिए जिम जाती हो या फिर वर्कआउट भी करती हो।"
फेमस ऑल-गर्ल्स पॉप ग्रुप विवा के साथ अपने करियर की शुरुआत करते हुए, नेहा भसीन ने हिंदी, तेलुगु और पंजाबी सहित कई भाषाओं में चार्टबस्टर्स के लिए अपनी आवाज दी है। उनके लोकप्रिय ट्रैक में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की 'धुनकी', 'चाशनी' (भारत) और 'जग घूमेया' (सुल्तान) शामिल हैं। वह 2021 में 'बिग बॉस 15' और 'बिग बॉस ओटीटी' का भी हिस्सा थीं। नेहा भसीन के गाने ऊट पतंगा को Spotify के कलाकार के रूप में चुना गया था। टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड यह गाना प्रदर्शित हुआ था।
इससे पहले, ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत में बॉडी शेम किए जाने के बारे में खुलकर बात की थी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में मुखर हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि युवा लड़कियों को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़े। मुझे इसका सामना करना पड़ा और इसका मेरे जीवन पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा था।'


Click it and Unblock the Notifications











