REACTION: महान अक्षय कुमार पद्मावत से डरे...दो छोटी फिल्मों से CLASH...उनकी कमाई खाएंगे
Recommended Video

अक्षय कुमार की पैडमैन आखिरकार पद्मावत के लिए अपनी रिलीज़ डेट छोड़ चुकी है और अक्षय अपनी फिल्म लेकर आ चुके हैं 9 फरवरी। इस दिन नीरज पांडे की अय्यारी रिलीज़ हो रही है और लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी। दोनों ही छोटी फिल्में हैं।
और अब अक्षय कुमार आखिरकार इन दो छोटी फिल्मों की कमाई खाने को तैयार हैं। कम से कम इंटरनेट पर आपको इस तरह के काफी रिएक्शन देखने को मिल जाएगा।

चलिए शुरू से शुरू करते हैं, अक्षय कुमार को सीरियस वाला अक्षय कुमार बनाया है नीरज पांडे ने। स्पेशल 26 ने अक्षय के करियर की दिशा बदल दी। और फिर बेबी ने अक्षय पर ठप्पा मारा। रूस्तम ने उन्हें नेशनल अवार्ड दिलाया। उन्हीं नीरज पांडे की फिल्म थी अय्यारी।
अय्यारी और पैडमैन दोनों 25 को रिलीज़ हो रही थी और जहां सबको लग रहा था कि अक्षय अपनी फिल्म हटा लेंगे, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। लिहाज़ा अय्यारी ने अपनी रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई। उस दिन पहले से लव रंजन की रॉम कॉम सोनू के टीटू के स्वीटी रिलीज़ हो रही थी।
बहरहाल, फिर भी ये क्लैश संभाला जा सकता था। वहीं इधर 26 जनवरी एक लंबा वीकेंड है। और पद्मावती - पैडमैन दोनों ही इस पर टिक सकती थीं। लेकिन अक्षय ने वहां से अपनी फिल्म उठाई और लाकर 9 को पटक दी। यानि कि वापस दोनों फिल्में भिड़ेंगी।
अब 26 की रिलीज़ से दोनों ही फिल्मों को नुकसान नहीं होना था क्योंकि पैडमैन में लोगों को दिलचस्पी है और पद्मावती हर कोई कैसे भी देखेगा ही। ऐसे में अक्षय का ये क्लैश ना करना किसी को समझ नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications














