Neeyat Leaked: मेकर्स को लगा बड़ा झटका, रिलीज के बाद वेबसाइट्स पर लीक हुई विद्या बालन की फिल्म!

Neeyat Leaked

Neeyat Leaked Online: बॉलीवुड इंटस्ट्री की जानी मानी अदाकारा विद्या बालन लंबे समय बाद एक बेहतरीन और अलग फिल्म 'नीयत' में दिखाई दे रही हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, परंतु रिलीज के कुछ देर बाद ही फिल्म मेकर्स और विद्या बालन को बड़ा झटका लगा है, फिल्म ऑनलाइन मतलब पाइरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई है।

विद्या बालन की फिल्म नीयत हुई लीक-

विद्या बालन की फिल्म रिलीज के कुछ वक्त बाद ही ऑनलाइन जैसे ही लीक हुई तो मेकर्स और कलाकारों को बड़ा झटका लगा है। जाहिर है कि किसी भी फिल्म के रिलीज के बाद ऐसे इतनी जल्दी लीक होना फिल्म के कलेक्शन पर गहरा असर दिखा सकता है। लेकिन इस वक्त फिल्म एचडी में कई सारी बेवसाइट पर मौजूद है और धड़ाधड़ दर्शक इस फिल्म को अपने फोन और अपने लैपटॉप में डाउनलोड कर रहे हैं। इस वक्त फिल्म तमिल रॉकर्स और तमिल ब्लास्टर्स जैसे कई सारी वेबसाइड पर फिल्म मौजूद है।

नीयत से पहले भी कई फिल्म हुई लीक-

बैसे यह पहली बार नहीं है कि जब कोई फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ऐसे लीक हुई होगा, क्योंकि इससे पहले भी कई सारे बड़ी और छोटी फिल्में एकदम से लीक हो जाती रही हैं, जिसको लेकर कई बार मेकर्स ने कड़े कदम भी उठाए हैं परंतु इसका कोई हल नहीं निकला है। आज भी हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में ऐसे ही पायरेसी का शिकार हो जाती है।

नीयत फिल्म में दिखेगा विद्या का नया रुप-

विद्या बालन की गिनती देश की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में होती रही है जिन्होंने सिर्फ अपनी जिद और अपने किरदारों के प्रति अपने समर्पण से हिंदी सिनेमा में महिला प्रधान भूमिकाओँ वाला पूरा एक अलहदा सिनेमा खड़ा कर दिया। अब फिल्म नीयत से भी अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियों के लिए एक नया प्रस्थान साबित हो सकती थी। फिलहाल तो फिल्म देखने वाले कई सारे दर्शक और स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले सेलेब्स विद्या बालन की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नोट- Filmibeat इस तरह की पाइरेसी का समर्थन नहीं करता है, ये खबर सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X