..................... Neetu returns to films with hubby Rishi | नीतू-ऋषि कपूर करेंगे फिल्‍म! - Hindi Filmibeat

नीतू-ऋषि कपूर करेंगे फिल्‍म!

By Staff

Neetu with Rishi Kapoor
प्‍लानमैन मोशन पिक्‍चरस के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म में अभिनेत्री नीतू कपूर और उनके पति अभिनेता ऋषि कपूर एक सा‍थ अभिनय करने वाले है। इससे पहले करन जौहर ने नीतू को फिल्‍मों में काम करने का प्रस्‍ताव दिया था जिसे नीतू ने ठुकरा दिया था।

नीतू अपने बेटे रनबीर कपूर के करियर में मदद देना चाहती थी इसलिए करन का प्रस्‍ताव ठुकरा दिया था। वही ऋषि कपूर तो यशराज की फिल्‍मों में लगातार काम कर रहे है।

फिल्‍म 'फना' और 'हम तुम' में उनके अधेड़ उम्र के निभाए गए किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। लेकिन नीतू कपूर को दोबारा अभिनय करने के लिए को कोई भी तैयार नही कर पाया।

करन जौहर ने नीतू को अपनी फिल्‍म कल हो ना हो में प्रीति जिंटा की मां का रोल करने के लिए बात की थी जो बाद में जया बच्‍चन ने निभायी थी।

अब रनबीर का करियर गति पकड़ चुका है तो नीतू फिल्‍मों में काम करने के लिए तैयार हो गयी है। प्‍लानमोशन के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म में ऋषि और नीतू एक अधेड़ उम्र के पति-पत्‍नी की भूमिका में होगे।

खैर हमारी दुआ तो यही है कि उनकी फिल्‍म में वापसी शानदार तरीके से हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X