राहा के दूसरे जन्मदिन पर दादी नीतू कपूर ने दी खास बधाई, Unseen तस्वीर देख फैन्स बोले- सो क्यूट...

neetu kapoor

Neetu Kapoor Wished Grand Daughter Raha Kapoor On Her 2nd Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा कपूर अपने क्यूट लुक्स और मासूमियत की वजह से खास सुर्खियों में रहती हैं। राहा अभी बहुत छोटी हैं, लेकिन फिर भी उनकी पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार्स से कम नहीं है। राहा जहां भी जाती हैं पैपराजी उनके आगे पीछे भागते हैं। राहा की एक तस्वीर के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं।

2 साल की हो गईं आलिया की लाडली
बता दें कि आज राहा का काफी खास दिन है क्योंकि आज 6 नवंबर को राहा दो साल की हो चुकी हैं। राहा को जन्मदिन की बधाई उनकी बुआ रिद्धीमा कपूर पहले ही दे चुकी हैं। वहीं अब राहा की दादी ने राहा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बहुत ही खूबसूरत और अनसीन तस्वीर शेयर की है।

दादी नीतू कपूर ने दी राहा को जन्मदिन की बधाई
इस तस्वीर में देखा जा सकता है की आलिया रणबीर और राहा कार में बैठे नजर आ रहे हैं जहां रणबीर कपूर अपनी बेटी को किस करते दिख रहे हैं वहीं आलिया भट्ट रणबीर को निहारती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही नीतू लिखती हैं हमारे प्यार का जन्मदिन, ईश्वर आप पर कृपा करे।

तस्वीर देख एक्साइटेड हुए फैन्स
नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ कितना प्यारी तस्वीर है नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे ने लिखा परफेक्ट फैमिली फोटो तो वहीं तीसरे ने लिखा- राहा कितनी क्यूट है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X