बोल्ड दिशा पाटनी से हुई नीतू कपूर की तुलना, पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने लगाई लताड़!

दिशा पाटनी.. जो कि अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, अगर उनकी तुलना नीतू कपूर से की जाए तो कैसा रहेगा। जी हां, ये काफी चौकाने वाला होगा और इस वक्त ऐसा हुआ भी है जिसको लेकर नीतू कपूर का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल एक ऑनलाइन फैशन ब्लॉग साइट ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद नीतू कपूर को रिएक्ट करना पड़ा है। इस साइट ने दिशा पाटनी के साथ नीतू कपूर की तस्वीर पोस्ट की थी।
साइट का मुख्य उद्देश पोल चलाना था लेकिन नीतू कपूर ने किरकिरी कर दी। उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को साझा किया है और लताड़ लगाई है।
नीतू कपूर ने लिखा, "आप लोग मेरी तुलना एक बच्ची से कर रहे हैं।" इसके अलावा उन्होने कैप्शन में मुस्कराहट और आंखों को ढके हुए बंदर के लिए इमोजी भी थे। जैसे ही ये पोस्ट नीतू कपूर ने किया वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

काफी बोल्ड लग रहीं
इस पोल में नजर आ रही तस्वीर की बात करें तो अभिनेत्री दिशा पाटनी ने काले रंग का टू-पीस आउटफिट पहना हुआ है और काफी बोल्ड लग रहीं हैं।

गुलाबी रंग भारतीय परिधान पहना
जबकि अपने दौर की शानदार अदाकारा नीतू कपूर ने ने मोहित राय द्वारा स्टाइल किया हुआ गुलाबी रंग भारतीय परिधान पहना था। इन दोनों की तुलना किसी तरह से नहीं हो सकती है इतना तो तय है।

फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं
फिलहाल फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी अपनी बात कह रहे हैं। दोनों ही अभिनेत्रियां अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं और अक्सर इनकी अपडेट सामने आती रहती है।

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी की बात करें तो वो इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और उनका नाम प्रभास और दीपिका की फिल्म प्रोजेक्ट के से भी जुड़ रहा है।

कमर कसकर पूरी तरह से तैयार हैं
नीतू कपूर भी एक फिल्म में काफी जल्दी नजर आने वाली हैं। ऋषि कपूर के देहांत के बाद अभिनेत्री ने फिर से हिम्मत जुटाई है और फिल्में करने के लिए कमर कसकर पूरी तरह से तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











