Neetu Kapoor ने मज़ाक़ में बेटी रिद्धिमा के पति को कहा 'लंगूर', दामाद को ऐसे शब्द बोलने पर हुईं ट्रोल

Neetu Kapoor Troll For Calling Her Damad Langoor: एक वक्त था जब नीतू कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया था। लेकिन अब इंडस्ट्री में तो नहीं बल्कि वह सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। साथ ही फैन्स को भी अपने जीवन से जुड़ी हुई कुछ ना कुछ अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी थाईलैंड ट्रिप की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।
लेकिन अब इसी बीच नीतू कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते उनका ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल आपको बता दें कि नीतू कपूर ने अपने दामाद को मजाक ही मजाक में 'लंगूर' कह दिया है। दरअसल इस समय नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा और उनके पति भरत इस समय थाईलैंड वेकेशन पर गए हुए हैं।
इसी के चलते नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए स्टोरी पर अपनी बेटी और दामाद की तस्वीर को शेयर किया है। इस दौरान रिद्धिमा को ट्रेडिशनल ड्रेस में देखा गया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा कि "लंगूर के मुंह में अँगूर"। इसके साथ में नीतू कपूर ने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया।
लेकिन अब नीतू कपूर के दामाद पर इस कमेंट ने लोगों का दिमाग घुमा कर रख दिया है और पुरे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। खान की काफी सारे लोग तो इस बात पर हंस रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर दिया है। काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि नीतू कपूर को अपने दामाद को हर किसी के सामने इस तरीके से नहीं कहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












