Neetu kapoor: अभिनेत्री ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Neetu kapoor

Neetu kapoor: रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने लिए एक इतनी महंगी कार खरीदी है कि कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस कार को लेने के बाद नीतू कपूर की खुशी का तो ठिकाना नहीं हैं। अब 'मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600' कार नीतू ने अपने कार के कलेक्शन में शामिल कर ली है।

गौरतलब है कि नीतू कपूर बॉलीवुड की एक शानदार अदाकारा है और हमेशा ही काम करती हैं, उम्र एक नंबर है इस बात को नीतू ने अच्छी तरह से साबित किया है। कई सारे रिएलिटी शो और फिल्मों में नीतू एक्टिव है और काम लगातार करती जा रही हैं।

खैर कार की बात करें तो नीतू कपूर कार की काफी शौकिन हैं, उनके पास कई सारी शानदार गाड़ियां पहले से ही हैं। अब नीतू ने 'मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600' भी खरीद ली है। पर कार की कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं।

नीतू की इस कार तो इसमें एक शक्तिशाली इंजन है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है, जो 557 हॉर्सपावर और 730 न्यूटन-मीटर टार्क पैदा कर सकता है। इसमें एक 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है, जो इंजन के आउटपुट में अतिरिक्त 22 हॉर्सपावर और 250 न्यूटन-मीटर का टार्क जोड़ता है। हर तरह से बेहतरीन यह कार 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का उपयोग करती है।

शानदार फीचर्स और दमदार इंजन से लैस नीतू कपूर की इस कार की कीमत एक्स शोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपए है। अब यह शानदार एसयूवी नीतू कपूर के कार कलेक्शन में भी शामिल हो गई है। नीतू के अलावा इस कार के मालिक साउथ सुपरस्टार राम चरण, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और दीपिका पादूकोण भी हैं।

Read more about: neetu kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X