..................... ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शूटिंग पर लौटीं नीतू कपूर, अनिल कपूर ने कह डाली इतनी बड़ी बात Neetu kapoor start shooting after rishi kapoor death anil kapoor special post Varun dhawan new film Jug Jugg Jiyo - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार शूटिंग पर लौटीं नीतू कपूर, अनिल कपूर ने कह डाली इतनी बड़ी बात

फिल्म जुग जुग जियो के लिए सभी कलाकारों ने कमर कस ली है। आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस फिल्म में अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन नजर आएंगे। ऋषि कपूर के जाने के बाद पहली बार नीतू कपूर वापस काम पर लौटी हैं। उनकी हिम्मत और उनके काम को देखते हुए अनिल कपूर ने उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा।

अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा, मैं बहुत खुश हूं मिसेज जेम्स के वापस लौटने पर। हम सभी को आप पर पूरा विश्वास है कि आप फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाओगी। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटिड हूं जुग जुग जियो फिल्म के साथ जुड़ने पर। इसके साथ ही अनिल कपूर ने नीतू कपूर की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की।

बता दें हाल में ही इस फिल्म का ऐलान हुआ। फिल्म का नाम जुग जुग जियो है। जिसमें वरुण धवन और कियारा की जोड़ी देखने को मिलेगी। दिवाली के बाद भाई दूज के मौके पर फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X