ऋषि कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, राकेश रोशन को भी आई बेस्ट फ्रेंड की याद
ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन, उनकी कमी आज भी लोगों को महसूस होती है। वो बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जिनके स्थान को शायद ही कोई कभी भर सकता है। फिर चाहे उनका बेबाक अंदाज हो या धारदार अभिनय, एक्टर हमेशा अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते थे। आज ऋषि कपूर के जन्मदिवस के मौके पर परिवार के साथ-साथ ऋषि कपूर के फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर, नीतू कपूर के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों का ये क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। ऋषि कपूर ने इस तस्वीर में ओवर साइज्ड गुलाबी रंग का चश्मा लगा रखा है।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर इस तस्वीर में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे। साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी डाला है। सोशल मीडिया यूजर्स को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
नीतू कपूर के अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी जन्मदिन के मौके पर अपने पापा को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर की फ्रेम की हुई तस्वीर की एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर में रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर की भी हल्की झलक नजर आ रही है। उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा है- आपके प्रतिबिंब में हम जीते हैं और प्यार करते हैं...हैप्पी बर्थडे पापा। साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर किया है।
ऋषि कपूर के खास दोस्त राकेश रोशन ने भी ऋषि कपूर को जन्मदिन के मौके पर याद किया है। उन्होंने अपनी और ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ लिखा है- आज तुम्हारा जन्मदिन है, तुम्हारे बारे में सोच रहा हूं चिंटू। राकेश रोशन के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने भी कॉमेंट किया है और लिखा है- हैप्पी बर्थडे चिंटू अंकल।


Click it and Unblock the Notifications













