नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ पहला रोमांटिक डांस VIDEO, याद आयेंगे पुराने दिन
बीते साल ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर एक नहीं बल्कि कई बार उनसे जुड़ी यादें इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऋषि कपूर के लिए नीतू कपूर हर समय कोई ना कोई ऐसी पुरानी याद और किस्सा लेकर आती है जो कि चर्चा में छा जाता है। बॅालीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने पति दिवंगत ऋषि कपूर की पुरानी यादों का एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
लेकिन ये वीडियो काफी खास है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर शादी के बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे के काफी करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी की हैं। नीतू और ऋषि कपूर का रोमांस पर्दे पर सुपरहिट रहा है। नीतू कपूर ने बीते ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म जिंदा दिल के गाने शामे सुहानी आई से जुड़ा है। नीतू कपूर और ऋषि कपूर इस गाने में एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ नीतू कपूर ने लिखा है कि हमारा पहला डांस। यानी कि नीतू कपूर ने अपने और ऋषि कपूर से जु़ड़ी हुई एक दिलचस्प जानकारी शेयर की है कि ये उनका साथ में पहला स्क्रीन पर डांस रहा है।
बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर फिर से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। नीतू कपूर निर्देशक राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आयेंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी होंगे। गौरतलब है कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद नीतू कपूर के साथ वह इलाज के लिए न्यू यॅार्क गए थे। साल 2019 को ऋषि कपूर ने भारत वापसी की। कोरोना लॅाकडाउन लगने के बाद ्29 अप्रैल 2020 को उनकी अचानकर तबीयत खराब हुई। 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications