होली स्पेशल..मम्मी नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर की बेहद क्यूट तस्वीर
मम्मी नीतू कपूर ने रणबीर कपूर की बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसमें रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा दोनों ही काफी छोटे हैं।
आज होली का त्योहार और हर कोई इसमें व्यस्त है। बॉलीवुड में आज आर के स्टूडियो की होली सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है।राज कपूर के समय में हर साल पूरा बॉलीवुड आर के स्टूडियो में जमा होता था और होली की खूब हुड़दंग होती थी। आज भी स्टार्स बॉलीवुड की उस होली को याद करते हैं।
[संजय दत्त की विवादित जिंदगी पर कुछ ऐसा सोचते हैं रणबीर कपूर...]
नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर आर के स्टूडियो की होली की एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वो बेबी रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ हैं। रणबीर कपूर मुश्किल से 3-4 साल के होंगे। उनकी े तस्वीर इतनी क्यूट है कि आप भी देखकर रणबीर की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

इसमें रणबीर कपूर कैमरा छोड़ अपने हाथ में लड्डू पर ही ध्यान दे रहे हैं मानो उन्हें लड्डू खाने की कितनी जल्दी है। इसमें तो कोई शक नहीं है कि रणबीर कपूर बचपन में काफी क्यूट दिखते थे। उनकी आप कोई भी तस्वीर देख लें आप बस उनकी मासुमियत को देखते रह जाएंगे।
फिलहाल रणबीर कपूर पूरी तरह से दत्त बायोपिक में व्यस्त हैं। उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी और साथ ही जग्गा जासूस भी रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications