..................... नीतू कपूर ने अमिताभ बच्चन को किया था कोरियोग्राफ, शेयर किया वीडियो | Neetu Kapoor shares a video where she choreographed Amitabh Bachchan - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के साथ डांस करते नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो, बताया क्यों है ये गाना बेहद खास

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ डांस करता हुआ एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो, याराना फिल्म का है। वीडियो में अमिताभ बच्चन और नीतू कपूर साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और नीतू कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में बताया कि ये गाना उनके लिए इतना खास क्यों हैं?

दरअसल, इस गाने को नीतू कपूर ने खुद कोरियोग्राफ किया है। जी हां, यानि कि नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं। 1981 में रिलीज़ हुई याराना में अमिताभ बच्चन, अमजद खान और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

neetu-kapoor-shares-a-video-where-she-choreographed-amitabh-bachchan

ये वीडियो फिल्म के उस सीन से है जहां नीतू कपूर का किरदार, कोमल, अमिताभ बच्चन के किरदार किशन कुमार को डांस करना सिखाता है। और यही कारण है कि इस सीन में दोनों बेबाकी से झूमते नाचते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो और इसके पीछे की कहानी जानकर फैन्स काफी खुश हैं। वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की।

बुलंदी पर छोड़ा करियर

बुलंदी पर छोड़ा करियर

गौरतलब है कि ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू कपूर ने इंडस्ट्री छोड़ दी। कहा जाता है कि उस समय कपूर खानदान की बहू - बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं। हालांकि नीतू कपूर ने अपनी मर्ज़ी से घर पर रह कर बच्चों की ज़िम्मेदारी संभालने का ऑप्शन चुना।

परदे पर वापसी की तैयारी

परदे पर वापसी की तैयारी

ऋषि कपूर के निधन के बाद अब नीतू कपूर एक बार फिर परदे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा को अपना कंधा बताया और उन्हें धन्यवाद दिया कि वो दोनों उन्हें लगातार काम पर वापस जाने को प्रेरित करते रहे।

जुग जुग जियो की शूटिंग

जुग जुग जियो की शूटिंग

अब फैन्स नीतू कपूर की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। जुग जुग जियो ब्रेक के बाद उनकी पहली फिल्म होगी जहां वो अनिल कपूर की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में वरूण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली उनके सह कलाकार हैं।

लॉकडाउन में सीखा डांस

लॉकडाउन में सीखा डांस

नीतू कपूर धीरे धीरे अपनी ज़िंदगी में कुछ ना कुछ नया सीख और कर रही हैं। पिछले ही साल लॉकडाउन में उनका डांस सीखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में नीतू सिंह मस्त होकर गाने घाघरा पर डांस करती दिखाई दीं।

ऋषि कपूर को करती हैं मिस

ऋषि कपूर को करती हैं मिस

गौरतलब है कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है। ऋषि जी के जाने के बाद नीतू कपूर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए बता देती हैं कि वो उन्हें कितना मिस कर रही हैं।

ऋषि कपूर की बीमारी में हमेशा रहीं साथ

ऋषि कपूर की बीमारी में हमेशा रहीं साथ

ऋषि कपूर की बीमारी के दौरान, नीतू कपूर उनके लिए मज़बूत स्तंभ बनकर खड़ी रहीं। चाहे भारत हो या फिर अमरीका, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की हर छोटी बड़ी चीज़ का ध्यान रखा। ये बात खुद ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी।

ऋषि कपूर की साथी

ऋषि कपूर की साथी

ऋषि कपूर के सुख दुख की साथी नीतू कपूर, उनके आखिरी दिनों में भी पूरे संयम के साथ उनकी देखभाल में लगी हुई थीं। हालांकि उनके बच्चे भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े दिखाई दिए थे। अब रणबीर और रिद्धिमा के हिम्मत देने के बाद नीतू कपूर, अभिनय की दुनिया में जल्दी ही नई पारी खेलने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X