..................... होली पर ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर। Neetu Kapoor shared throwback Holi picture of Rishi Kapoor and Amitabh Bachchan! - Hindi Filmibeat

होली पर ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, अमिताभ बच्चन के साथ साझा पुरानी यादें!

होली का त्योहार बीते दिन यानि सोमवार को मनाया गया है और काफी धूमधाम से सितारों ने इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो कि इस दिन अपने खास लोगों को याद कर रहे हैं जो कि बीते साल उनको छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। ऐसे में एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि अभिनेत्री नीतू कपूर ने किया है। उन्होने होली के दिन एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में उन्होने अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया है। उन्होने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। दरअसल नीतू कपूर ने एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें ऋषि कपूर होली खेलते नजर आ रहे हैं और उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिख रहे हैं।

neetu kapoor, rishi kapoor, amitabh bachchan, नीतू कपूर, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन

ये पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए नीतू कपूर लिखतीं हैं कि.. 'उस समय का अनुभव करने के लिए आप खुद धन्य महसूस करें जब होली का आनंद लिया गया और सच्चे प्यार और खुशी के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया था।'

इस तस्वीर में ऋषि कपूर काफी मस्ती में दिख रहे हैं और सभी के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीते वर्ष अभिनेता ऋषि कपूर का निधन कैंसर के कारण समय से पहले ही हो गया था। इसके बाद लगातार नीतू कपूर घर में रहीं हैं। हाल ही में वो एक रियालिटी शो में नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X