रणबीर- आलिया की शादी के पहले नीतू कपूर ने साझा अपनी सगाई की तस्वीर, ऋषि कपूर को किया याद!
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड की एक शादी काफी चर्चा में है और हम बात कर रहे हैं कपूर और भट्ट परिवार के रिश्ते की, जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया और रणबीर की शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है। हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के दिन से कुछ ही दिन दूर हैं। खबरें हैं कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को होगी और इसके लिए काफी जोरदारी के साथ तैयारी शुरू हो चुकी है।
उनके घर रोशनी से सजाए गए हैं, रणबीर की बहन अपने परिवार के साथ शहर में आ गई है। लेकिन इस सबके सबके बीच नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपने एंगेजमेंट डे की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

ये तस्वीर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसको पसंद कर रहे हैं। नीतू कपूर के द्वारा साझा की गई ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें हम एक ऋषि कपूर को नीतू कपूर का हाथ पकड़कर उनकी उंगली पर अंगूठी डालते हुए देख सकते हैं।

एक सुंदर स्मृति है
वास्तव में यह एक सुंदर स्मृति है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नीतू ने लिखआ, "बैसाखी के दिन की यादें ताजा हैं क्योंकि हमने 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को सगाई की थी।" बेटी रिद्धिमा ने अपने कमेंट सेक्शन में लिखा और दिल के इमोजी पोस्ट किए।

कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाया
फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाया और उन्हें 'खूबसूरत जोड़ी' कहा। एक साक्षात्कार में, नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि कैसे उनके प्यारे जीवनसाथी, ऋषि कपूर के निधन ने उन्हें जीवन के बारे में निराशाजनक बना दिया है।
Recommended Video

कैंसर की बीमारी के चलते वक्त से पहले ही चले गए
उसने उल्लेख किया था कि उसे खोने के बाद, वह खो गई थी और उसे नहीं पता था कि कैसे ठीक किया जाए। बता दें कि ऋषि कपूर अपने कैंसर की बीमारी के चलते वक्त से पहले ही चले गए थे लेकिन वो भी चाहते थे कि आलिया भट्ट उनके बेटे रणबीर कपूर की दुल्हन बनें।

वर्कफ्रंट
हालांकि उनके सामने उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई लेकिन वो शादी करने जा रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और यही वो फिल्म थी जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों का अफेयर शुरु हुआ था और इसके बाद ये परवान चढ़ा।

ऋषि कपूर को याद करतीं हैं
नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करतीं हैं और उनकी यादों को साझा भी करतीं हैं। फिलहाल आप देखिए नीतू कपूर का ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications