ऋषि कपूर-नीतू कपूर की शादी को 41 साल पूरे, टूटे हुए दिल के साथ एक्ट्रेस बोलीं-'हम रहें न रहें' VIDEO
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर का आज शादी की 41वीं सालगिरह है। आज अगर ऋषि कपूर जीवित होते तो वह पत्नी नीतू कपूर के साथ 41वें साथ का ये जश्न मनाते। लेकिन टूटे हुए दिल के साथ नीतू कपूर ने वेडिंग एनीवर्सरी पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पति के साथ 41 साल की जर्नी को दिखाया।
ऋषि कपूर का पिछले साल निधन हो गया। आज उनकी शादी की सालगिरह है और उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें मिस कर रही हैं। इसका अंदाजा नीतू कपूर के पोस्ट और प्यारी वीडियो को देखने से लगता है। नीतू कपूर ने टूटे हुए दिल के साथ कैप्शन शेयर किया। टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर करते हुए लिखा। आज 41 साल हमारे साथ को पूरे हो गए। इस वीडियो में शादी से लेकर ऋषि कपूर संग बिताए आखिरी लम्हा तक कैद है। इस वीडियो में हम रहें न रहें, रहेगी प्यार की ये दास्तां गाना सुनाई दे रहा है, जो कि इस वीडियो को और भी रोमांटिक बना दे रहा है।

नीतू कपूर के वीडियो पर बेटी रिद्धिमा कपूर और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कमेंट्स भी किए।इसके अलावा ढेर सारे फैंस ने नीतू कपूर को हिम्मत दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है। अभी ये वीडियो खूब छाया हुआ है।
बता दें ऋषि कपूर के निधन के कई महीनों के बाद नीतू कपूर वापस शूटिंग पर लौटी। नीतू की अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो है जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म की कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











