पापा ऋषि कपूर के कैंसर के बारे में सुनकर टूट गए थे रणबीर, घंटों रोते रहे
ऋषि कपूर पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो चुके हैं और अब वो जल्दी ही फिल्मों में अपनी वापसी कर सकते हैं। एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के इलाज के दौरान और उसके पहले के दिनों के बारे में बात की। जब उन्हें ऋषि कपूर के कैंसर का पता चला तो रणबीर को ये खबर दी और रणबीर इसे सुनकर खुद को संभाल ही नहीं पाए।
उस दौरान, ऋषि कपूर दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। रणबीर वहां पहुंचे और प्रोड्यूसर से बात की। इसके बाद उसी शाम ऋषि कपूर को मुंबई लाया गया और अगले ही दिन पूरा परिवार न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया। ऋषि कपूर को कुछ भी समझने का मौका नहीं दिया गया।
ऋषि कपूर ने भी हाल ही एक इंटरव्यू दिया जहां वो अपनी सेहत को लेकर काफी खुश नज़र आए। ऋषि कपूर ने कहा कि अब मैं कैंसर फ्री हूं। और कैमरे के सामने वापस आने के लिए तैयार हूं। मेरी बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो चुकी है। बस मुझे ये याद रहे कि एक्टिंग कैसे करते थे।

गौरतलब है कि अपने इलाज के दिनों के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया कि उस दौरान मुझे कई बोतल खून चढ़े। मैंने नीतू से पूछा कि इस नए खून से मेरे खून में जो एक्टिंग थी, वो भी ना चली गई हो।


Click it and Unblock the Notifications