ऋषि कपूर की याद में नीतू कपूर ने लिखा एक इमोशनल पोस्ट- रणबीर, रिद्धिमा को कहा शुक्रिया

साल 2020 खत्म होने में अब कुछ घंटे ही रह गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह साल कई जिंदगियां बदल गया। करोड़ों लोग प्रभावित रहे। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे बच नहीं पाया। कई दिग्गज कलाकारों ने इस साल दुनिया को हमेशा के अलविदा कह दिया, जिनमें से एक ऋषि कपूर भी रहे। उनके परिवार और चाहने वालों के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं रहा।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए 2020 के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने साल 2020 को रोलर कोस्टर राइड की तरह माना।

Neetu Kapoor

उन्होंने लिखा, "2020 मेरे लिए रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। जब तुम गए, तो ऐसा लगा जैसे किसी हिरण को हेडलाइट में पकड़ लिया गया हो, जिसके बाद वह यह नहीं समझ पाती कि आखिर उसे जाना कहां है। जुग जुग जियो ने मुझे होप दी और जिंदगी में आगे बढ़ने का साहस दिया लेकिन तभी मुझे कोरोना हो गया। मैंने इतना कुछ तुम्हारे बिना कभी नहीं झेला था। रणबीर और रिद्धिमा तुम्हारा बहुत बहुत शुक्रिया मेरे साथ हमेशा बने रहने के लिए।"

ऋषि कपूर कैंसर से ग्रसित थे और 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने आखिरी सांसे ली थीं। इस दौरान रणबीर कपूर लगातार अपनी मां के साथ बने हुए हैं।

बता दें, नीतू कपूर आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं और रणबीर- रिद्धिमा- आलिया के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने राजस्थान गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X