रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों पर नीतू कपूर ने दिया मजेदार रिएक्शन- कहा, 'कब कर लेंगे पता नहीं'
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तमाम खबरें जारी हैं, लेकिन फिलहाल दोनों परिवारों में से किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हाल ही में जब अभिनेत्री नीतू कपूर ने रणबीर- आलिया की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया।
नीतू कपूर 'डांस दीवाने जूनियर्स' के साथ टीवी पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। शो के प्रमोशन के दौरान उनसे रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं तो सेलिब्रेट करना चाहती हूं और जोर-जोर से सबको बताना चाहती हूं.. लेकिन आजकल के बच्चे अलग हैं। मैं खुद दोनों की शादी के बारे में नहीं जानती क्योंकि दोनों बहुत ही प्राइवेट लोग हैं।"

नीतू कपूर ने आगे कहा, "दोनों कब शादी कर लेंगे पता नहीं.. लेकिन होगी और मेरी तमन्ना है कि जल्दी हो जाए क्योंकि मैं दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आलिया बहुत ही प्यारी लड़की है। वह खूबसूरत इंसान है और दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं।

दोनों पॉजिटिव तरीके से जिंदगी देखते हैं
ईटाइम्स से बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा, "रणबीर का दिल बेहद साफ है। वह हर चीज को पॉजिटिव तरीके से देखता है। वह कभी किसी के लिए कोई दुर्भावना नहीं रखता है। यही क्वालिटी आलिया में भी है। वह किसी से जलती नहीं है। दोनों बहुत कॉन्फिडेंट हैं और किसी के बारे में बुरा नहीं कहते। अगर किसी की मूवी अच्छा कर रही हैं और कोई ज्यादा अच्छा दिख रहा है तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होती है। दोनों सबकी तारीफ करते हैं और यही बात मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है।"

शादी होगी तो पता चल जाएगा
शादी की डेट को लेकर नीतू कपूर ने कहा, "मैं दो साल से शादी की खबर सुन रही हूं। क्या पता मैं यहां शो होस्ट कर रही हूं और वे पीछे शादी कर लें। वैसे इतनी सारी डेट्स आ गई हैं कि मैं भी कन्फ्यूज हूं। मीडिया से रोज नए डेट्स पता चल रहे हैं। अगर शादी होगी तो पता चल जाएगा.."

आलिया बहुत प्यारी है
आलिया के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा, "मेरी सास के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे थे। वह मुझे अपने बेटे से ज्यादा प्यार करती थी और मैं इसे जानती हूं। हम दोस्त की तरह थे और हर चीज के बारे में बात करते थे। मैं अपने पति के बारे में भी उनसे शिकायत कर लेती थी। हम बहुत ओपन थे। मुझे उम्मीद है कि आलिया के साथ मेरा भी यही रिश्ता रहेगा क्योंकि वह बहुत प्यारी इंसान हैं।"

रणबीर- आलिया की शादी
बता दें, रणबीर और आलिया की शादी को लेकर खबरें हैं कि 13 से 15 के बीच मुंबई में ही शादी से जुड़े सभी रीति रिवाज होंगे.. जैसे कि मेंहदी, हल्दी, संगीत.. सभी 16 अप्रैल को कपूर परिवार के पुश्तैनी घर, आरके हाउस, चेंबूर में शादी होगी।


Click it and Unblock the Notifications