..................... Neetu Kapoor pulled Alia Bhatt cheeks showers love kiss and hugs on DIL Neetu Kapoor troll - Hindi Filmibeat

VIDEO: सास नीतू कपूर ने मसल दिया आलिया का मुंह! लोग बोले- गले की जगह गाल दबा दिए

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor Alia Bhatt Video: बी टाउन में दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सास बहू जोड़ी काफी लोप्रिय है। दोनों का रिश्ता और बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है जिसका जीता जागता सबूत हाल ही में देखने को भी मिला है। नीतू कपूर और आलिया भट्ट का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर, बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ संडे को लंच करने के लिए गई हुई थीं। जब वह रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी लेने लगे। वहीं, पपाराजी भी मौजूद थे, जिन्होंने इन चारों को अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। कोई तारीफ कर रहा है तो कुछ इसे मीडिया स्टंट बता रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर इस दौरान आलिया भट्ट पर खूब प्यार बसाती दिखाई दे रही हैं। नीतू कपूर कभी आलिया को गले लगाती तो कभी किस करती नजर आई। इसके साथ ही जिस चीज के लिए आलिया को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है वो है नीतू कपूर का आलिया के गाल जोर से दबाना।

नीतू कपूर पैपराजी के सामने आलिया भट्ट को जबरदस्त अंदाज में पैंपर करती दिखाई दीं। ऐसे में नीतू कपूर ने आलिया के गाल जोर दबा दिए। इसके कारण फैंस उनकी कमेंट सेक्शन में जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "गले की जगह गाल दबा दिए।"

कुछ दिन पहले आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बीच खटपट की खबर आई थी। 'एनिमल' की स्क्रीनिंग के दौरान इनके बीच लोगों को कुछ ठीक नहीं लगा था। मगर अब लंबे समय बाद आलिया भट्ट और नीतू कपूर को यूं साथ देख हर कोई हैरान है। वीडियो में नीतू ने अपनी बहू को कार में बैठने से पहले गले लगाया और गालों पर किस किया। बहू पर जमकर लाड दिखाया। फिर समधन के भी गले लगीं और उनके भी गालों को चूम। गुडबाय किस किया। इसके बाद आलिया ने अपनी मां और बहन को भी कार में बिठाया और उसके बाद वह उस जगह से रवाना हुईं।अब इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। मगर कुछ इसे नकली भी बता रहे हैं।

Read more about: neetu kapoor alia bhatt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X