Neetu Kapoor ने बहू Alia Bhatt की ऐसी तस्वीर कर दी पोस्ट, पहले इग्नोर करने को लेकर..

Neetu Kapoor Alia Bhatt Photo- कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया था कि नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट को इग्नोर कर दिया है। ये वीडियो राज कपूर के 100वें जन्मदिन के मौके का था।
लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है कि फिर से नीतू कपूर और आलिया भट्ट को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें वो सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।
उन्होने एक के बाद एक तीन तस्वीरें साझा की थीं। एक में नीतू कपूर सभी के साथ दिख रही हैं। उन्होने लिखा, 2025 का पहला सनसेट। दूसरी तस्वीर में वो अपनी बेटी ऋद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिख रही हैं और टाइटैनिक वाला पोज बनाया हुआ है।
तीसरी तस्वीर में आलिया भट्ट
नीतू कपूर ने लोगों को तब चौंका दिया जब उन्होने तीसरी तस्वीर आलिया भट्ट की साझा की। इस तस्वीर में आलिया भट्ट सनसेट का मजा ले रही हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई ये वायरल हो रही है। लोग खुश हैं कि सास अपनी बहू से काफी प्यार करती हैं। बता दें कि आलिया काफी स्टाइलिश लग रही हैं और उन्होने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। varindertchawla ने इस तस्वीर को पोस्ट किया था जिसपर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने हार्ट इमोजी साझा की तो किसी ने इसकी काफी तारीफ की थी। हालांकि जिस दिन नीतू कपूर ने आलिया तो इग्नोर किया था उस दिन लोगों ने नीतू कपूर को काफी ट्रोल किया था। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार फिल्में कर रहे हैं काफी चर्चा में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











