64 साल की नीतू कपूर ने 'नाटू नाटू' पर किया सबसे धमाकेदार डांस, श्रद्धा कपूर की मौसी ने भी दिया साथ- Video

Neetu Kapoor dance video went viral: अभिनेत्री नीतू कपूर अक्सर अपने लुक्स, एक्टिंग और पब्लिक अपीयरेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब नीतू कपूर अपने एक डांस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ 'आरआरआर' के ऑस्कर विनिंग गाने नाटू नाटू पर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों को दिल खोलकर यूं डांस करते देख आप भी बस मुस्कुरा उठेंगे। फैंस उनके वीडियो को देखकर शॉक्ड रह गए हैं।
इस वीडियो को पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर ने सफेद टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर और पर्पल रंग का ट्राउजर पहन रखा है। इसके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे ने नीले रंग का टॉप और ब्लैक पैंट पहन रखा है।
दोनों इस गाने परफॉर्म कर बेहद खुश भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, नीतू कपूर ने लंबे अरसे बाद पिछले साल 'जुग जुग जियो' से फिल्मों में वापसी की थी। इसके अलावा वो डांस शो को भी जज करती नजर आई थीं। फिल्मों में वापसी के बाद नीतू कपूर एक बार शोबिज में सक्रिय हो गई हैं और उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











