PICS: ऋषि कपूर के बिना नीतू कपूर का करवा चौथ रहा अधूरा, तस्वीर शेयर कर पति को किया MISS

करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड में खूब धूम देखने को मिली। किसी ने व्रत रखकर तो किसी ने सज संवरकर इस व्रत को सेलिब्रेट किया। करवा चौथ के मौके से कपूर फैमिली से भी तस्वीरें सामने आई। प्रेग्नेंट करीना कपूर अपने घर करवा चौथ मनाने पहुंची तो वहीं नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने भी कपूर परिवार के साथ मिलकर करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर अदार जैन के साथ तारा सुतारिया भी करवा चौथ के मौके पर पहुंची। पूरे कपूर परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही है।

ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर का ये पहला करवा चौथ है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर परिवार संग तस्वीर शेयर करने के साथ साथ पति ऋषि कपूर को मिस भी किया। ऋषि कपूर के निधन को अभी कुछ महीने ही हुए हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्रामपर लिखा, परिवार के साथ करवा चौथ मनाते। कपूर साहब आपको बहुत मिस कर रही हूं।

इस तस्वीर में करीना कपूर ख़ान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। तारा सुतारिया भी करवा चौथ की पूजा में शामिल हुईं। अब व्रत उन्होंने किया या नहीं ये तो साफ नहीं है लेकिन रियूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वह नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X